Acne and Pimples - मुहासे (एक्ने एंड पिंपल)


Acne and Pimples - मुहासे (एक्ने एंड पिंपल)


Acne and Pimples - मुहासे (एक्ने एंड पिंपल)
Acne and Pimples - मुहासे (एक्ने एंड पिंपल) 


नींबू के रस में बराबर गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं| आधा घंटे बाद चेहरा ताजे जल से धो डालें| 10-15 दिनों के प्रयोग से मुंहासे दूर हो जाते हैं और मुंह के दाग भी| अथवा केवल नींबू के छिलकों को मुंह पर स्नान के पूर्व धीरे-धीरे मलने कुछ देर बाद गुनगुने पानी से मुंह धोते रहने से कुछ दिनों में मुंहासे दूर हो जाते हैं|

विशेष


१. मुहांसों को फोड़ना या नोचना नहीं चाहिए| इससे वह और भी ज्यादाफैलते हैं और त्वचा में स्थाई दाग पड़ जाते हैं|

२. उपरोक्त प्रयोग के पहले चेहरे को पानी की भाप से साफ कर ले तो शीघ्र लाभ होता है|

३. कब्ज ना होने दें|

विकल्प-


१. जायफल को कच्चे गाय के दूध में किसी पत्थर पर घिसे| मुंह पर लेप करने के बाद थोड़ी देर में सूखने दें| फिर हाथ से रगड़ कर छुड़ा ले| फिर गुनगुने पानी से धोकर पोछ ले| दिन में दो बार या क्रिया करने से दो-तीन दिन में मुहासे दूर होकर वहां से के काले दाग धब्बे मिट जाते हैं और चेहरा निखरता है| चाहे तो ढूध जायफल को कच्चे दूध में घिसकर रात सोते समय मुहांसों पर लेप करें और प्रातः धो डालें| इससे भी दो-चार सब मुहासे और काले दाग मिट कर मुख्य मंडल निखर उठता है|

२. जैतून का तेल नियमित रूप से लगाने से अनेक प्रकार के मुंहासे व फुंसियां ठीक हो जाती हैं| साथ ही त्वचा पर मुंहासे फुंसियों के दाग और निशान भी मिटा देता है परंतु दोष यह है कि यह त्वचा के रंग को कुछ गहरा सावलापन ला देता है|

३. नीम की दातून को चबाकर उसके नाम कुचोको मुहांसों पर फेरे उससे भी मुंहासे ठीक हो जाते हैं|

४. नीम के पेड़ की छाल अंदर की तरफ से चंदन की तरह पानी में घिसकर लेप करने से मुहांसे बैठ जाते हैं|

Post a Comment

0 Comments