Liver Problems - यकृत के विकार(जिगर की खराबी)


Liver Problems - यकृत के विकार(जिगर की खराबी)



Liver Problems - यकृत के विकार(जिगर की खराबी)
Liver Problems - यकृत के विकार(जिगर की खराबी) 



एक पका हुआ कागजी नींबू लेकर उसके दो टुकड़े कर ले| फिर बीज निकालकर आधे नींबू को बिना कांटे चार भाग  करें पर टुकड़े अलग ना हो| तत्पश्चात एक भाग में काली मिर्च का चूर्ण दूसरे भाग में काला अथवा सेंधा नमक तीसरे भाग में सोंठ का चूर्ण और चौथे में मिश्री का चूर्ण भर दे| रात को प्लेट में रखकर ढक दें| प्रातः भोजन कर 1 घंटे पहले इस नींबू की फांक को मंद आंच या तवे पर गर्म करके चूस ले|

विशेष


आवश्यकता अनुसार 7 दिन से 21 दिन लेने से लीवर सही होगा|

इससे लीवर की विकार ठीक होने के साथ पेट दर्द व मुंह का जायका ठीक हो जाएगा|  सिर दर्द और पुरानी से पुरानी कब्ज दूर होगी|

लीवर के कठोर और छोटा होने के रोग मैं अचूक दवा है|

पुराना  मलेरिया ज्वर को नया पारा के दुष्प्रभाव अधिक मिठाई खाना पेचिश के रोगाणु का यकृत में प्रवेश आदि कारणों से यकृत रोगों की उत्पत्ति होती है| बुखार ठीक हो जाने के बाद भी यकृत की बीमारी बनी रहती है और यकृत कठोर एवं पहले से बड़ा हो जाता है| यकृत रोगों में आंख व चेहरा रक्त हीन जीभ सफेद नीली नसें कमजोरी कब्ज गैस और बिगड़ा स्वाद दाहिने कंधे पीछे दर्द सोंच कीचड़ जैसी होना आदि लक्षण प्रतीत होते हैं|

सहायक उपचार


2 सप्ताह तक चीनी अथवा मीठा का एक रत्ती भूलकर इस्तेमाल ना करें| चीनी के बजाय दूध में चार-पांच मुनक्का डाल कर ले| रोटी भी कम खाएं अच्छा तो यह है| कि जब तक उपचार चलता रहे रोटी बिल्कुल ना खाएं| सब्जियां और फल खाकर ही गुजारा करें| सब्जी में मसाला ना डालें| टमाटर, पालक, गाजर, बथुआ, करेला, लौकी आधी साग सब्जी और पपीता, आंवला, जामुन, सेव, आलूबुखारा, लीची आदि फल तथा छाछ आदि का अधिक प्रयोग करें| घी और तली वस्तुओं का प्रयोग कम से कम करें 15 दिन में जिगर ठीक हो जाएगा|

जिगर रोगों में छाछ दोपहर के भोजन के बाद सेवन करना बहुत लाभप्रद होता है| विशेष छाछ एक गिलास में एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर 1 सप्ताह तक लगातार लेने से पांडु रोग पीलिया नष्ट हो जाता है|

विकल्प


आंवले का रस 25 ग्राम या सूखे आंवले का चूर्ण 4 ग्राम पानी के साथ दिन में 3 बार सेवन करने से 20 दिन में यकृत के सारे दोष दूर हो जाते हैं|

100 ग्राम पानी में आधा नींबू निचोड़ कर नमक डालें और इसे दिन में 3 बार पीने से जिगर की खराबी ठीक होगी| 7 से 21 तक नियमित प्रयोग करें|

जामुन के मौसम में 200 ग्राम बढ़िया और पके हुए जामुन प्रतिदिन खाली पेट खाने से जिगर की खराबी दूर हो जाती है|

Post a Comment

0 Comments